गिर्वा: टेकरी स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में SP ने स्कूल संचालकों की बैठक ली, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Girwa, Udaipur | Mar 3, 2025 उदयपुर SP योगेश गोयल ने सोमवार को टेकरी स्थित पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली। एसपी ने बैठक में स्कूल वाहनों के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में लगे वाहन ट्रैफिक विभाग में पंजीकृत होने चाहिए तथा वाहन चालकों और परिचालक के पास ड्राइविंग अनुभव होना आवश्यक है।