चायल: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
सराय अकिल थाना क्षेत्र के इछना गांव के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने एक गाड़ी में सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश (24) की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कधई (22) ने प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में शनिवार रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया। तीसरा घायल अंकित (18) उपचाराधीन है। राकेश की शादी छह माह पहले हुई थी।