रफीगंज: साइबर फ्रॉड से बचने के लिए रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने लोगों को किया जागरूक
बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार द्वारा लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार संध्या 5बजे इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया, फोन कॉल अथवा किसी भी अनजान लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा नहीं करें। जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सतर्क कर साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है