फरीदाबाद: क्रेडिट कार्ड साइबर फ्रॉड मामले में NIT की साइबर पुलिस टीम ने गुरुग्राम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जनकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास 04 जून 2024 को ठग का फोन आया कि वह इंडसींडड बैंक क्रेडिट कार्ड डिपाटमेंट से बात कर रहा है। जिसने व्हाट्सएप नम्बर पर एक लिंक भेजो, जिसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरवाई।