Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

महिला थाना कुंडीपुरा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधारोपण ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में तथा वार्ड क्रमांक-7 प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज महिला थाना कुंडीपुरा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आंवला, सीताफल, हरजुड़ी, शीशम एवं आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुश्री अरुणा वाहने, उपनिरीक्षक श्री संदीप कुमार यादव, प्रधान आरक्षक सुश्री डिम्पल उन्नावती, प्रधान आरक्षक सुश्री शकिला खान, आरक्षक सुश्री साक्षी राय एवं आरक्षक सुश्री भावना धुर्वे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी, समाजसेवी श्री रविंद्र कुशवाहा, श्री शैलेंद्र उज्जवल, सुश्री कोशिमा रजक, सुश्री आराधना पवार एवं मोहम्मद इस्माइल कुरैशी सहित स्वच्छता टीम के सदस्य श्री अंकिता सोनी, सुश्री शबाना अंसारी, श्री अमन राजपूत, श्रीमती संध्या मानकर, श्रीमती आरती मरकाम, श्री बबलू मालवी एवं श्री देवेश लोखंडे तथा समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संतुलित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

102 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

MORE NEWS

एनसीसी की अनूठी पहल : पुनीत सागर अभियान के तहत जागरूकता, वन विभाग के सहयोग से 600 पौधों का रोपण
===============================================================

24 म.प्र. बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल पी.के. वेलू के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा की एनसीसी इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी दो महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम की शुरुआत पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता सत्र से हुई। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्रह्मने ने कैडेटों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य केवल जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। उन्होंने कैडेटों से अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
      इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने वन विभाग के सहयोग से परासिया के मांडई क्षेत्र में आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लिया। अभियान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के लगभग 50 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए करीब 600 पौधों का रोपण किया। इस दौरान सीनियर एनसीसी कैडेट्स जतिन बन्देवार, राहुल टेकाम, आयुष साहू, रितिका भकने सहित अन्य कैडेट उपस्थित थे। सभी कैडेटों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
      इस अवसर पर बताया गया कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हरित आवरण बढ़ेगा, जैव विविधता का संरक्षण होगा तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायता मिलेगी। कैडेटों ने स्थानीय नागरिकों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

एनसीसी की अनूठी पहल : पुनीत सागर अभियान के तहत जागरूकता, वन विभाग के सहयोग से 600 पौधों का रोपण =============================================================== 24 म.प्र. बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल पी.के. वेलू के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा की एनसीसी इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी दो महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता सत्र से हुई। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शेखर ब्रह्मने ने कैडेटों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य केवल जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। उन्होंने कैडेटों से अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने वन विभाग के सहयोग से परासिया के मांडई क्षेत्र में आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लिया। अभियान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के लगभग 50 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए करीब 600 पौधों का रोपण किया। इस दौरान सीनियर एनसीसी कैडेट्स जतिन बन्देवार, राहुल टेकाम, आयुष साहू, रितिका भकने सहित अन्य कैडेट उपस्थित थे। सभी कैडेटों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर बताया गया कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हरित आवरण बढ़ेगा, जैव विविधता का संरक्षण होगा तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायता मिलेगी। कैडेटों ने स्थानीय नागरिकों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

तामिया के ग्राम बीजाढाना में परंपरागत बीज संरक्षण एवं आदान-प्रदान मेला आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
==========================================================

जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम बीजाढाना में आज आदिवासी महिलाओं द्वारा परंपरागत बीज संरक्षण एवं आदान-प्रदान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशी एवं पारंपरिक बीजों के महत्व को समझाना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र तामिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव के तकनीकी मार्गदर्शन में तथा परार्थ समिति छिंदवाड़ा द्वारा किया गया।
      कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 20 गांवों की आदिवासी महिला कृषकों ने भाग लेकर परंपरागत बीजों के संरक्षण एवं आदान-प्रदान में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान डॉ. सुरेश कुमार अहिरवार, डॉ. सुंदरलाल अलावा एवं श्री राकेश कुमार मेश्राम ने किसानों को परंपरागत बीजों की उपयोगिता, संरक्षण की विधियां तथा कृषि जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी।
      कार्यक्रम में परार्थ समिति से श्री रामदास नागले एवं श्री दारा सिंह तथा ग्राम की सरपंच महोदया सहित अनेक कृषक उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानों ने अपने पास संरक्षित पुराने एवं देशी बीजों का एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान किया। मेले के दौरान आदिवासी जनजातीय लोकगीतों की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक वातावरण को जीवंत बनाया। साथ ही किसानों एवं युवाओं को बीज बॉल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को बीजों के सुरक्षित भंडारण, उनकी शुद्धता बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए परंपरागत बीजों के संरक्षण के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में सभी किसानों ने परंपरागत बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

तामिया के ग्राम बीजाढाना में परंपरागत बीज संरक्षण एवं आदान-प्रदान मेला आयोजित, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ========================================================== जिले के विकासखंड तामिया के ग्राम बीजाढाना में आज आदिवासी महिलाओं द्वारा परंपरागत बीज संरक्षण एवं आदान-प्रदान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशी एवं पारंपरिक बीजों के महत्व को समझाना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र तामिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव के तकनीकी मार्गदर्शन में तथा परार्थ समिति छिंदवाड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 20 गांवों की आदिवासी महिला कृषकों ने भाग लेकर परंपरागत बीजों के संरक्षण एवं आदान-प्रदान में सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान डॉ. सुरेश कुमार अहिरवार, डॉ. सुंदरलाल अलावा एवं श्री राकेश कुमार मेश्राम ने किसानों को परंपरागत बीजों की उपयोगिता, संरक्षण की विधियां तथा कृषि जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में परार्थ समिति से श्री रामदास नागले एवं श्री दारा सिंह तथा ग्राम की सरपंच महोदया सहित अनेक कृषक उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानों ने अपने पास संरक्षित पुराने एवं देशी बीजों का एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान किया। मेले के दौरान आदिवासी जनजातीय लोकगीतों की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक वातावरण को जीवंत बनाया। साथ ही किसानों एवं युवाओं को बीज बॉल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को बीजों के सुरक्षित भंडारण, उनकी शुद्धता बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए परंपरागत बीजों के संरक्षण के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में सभी किसानों ने परंपरागत बीजों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को किया गया 38वीं किस्त का अंतरण

छिंदवाड़ा जिले की 321119 लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 46.35 करोड़ रुपये की राशि
===========================================================

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला भिंड के लहार में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 38वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिंदवाड़ा जिले की 321119 लाड़ली बहनों को 46.35 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
      इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा शहरी क्षेत्र बरारीपुरा केंद्र में एवं केंद्र क्रमांक 18 कुकड़ा जगत, चंदनगांव और 16 में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसके अलावा जिले की परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में भी लाड़ली बहना हितग्राहियों को जोड़कर कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को किया गया 38वीं किस्त का अंतरण छिंदवाड़ा जिले की 321119 लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 46.35 करोड़ रुपये की राशि =========================================================== मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला भिंड के लहार में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 38वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिंदवाड़ा जिले की 321119 लाड़ली बहनों को 46.35 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा शहरी क्षेत्र बरारीपुरा केंद्र में एवं केंद्र क्रमांक 18 कुकड़ा जगत, चंदनगांव और 16 में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसके अलावा जिले की परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में भी लाड़ली बहना हितग्राहियों को जोड़कर कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

उप संचालक पशुपालन ने आदर्श गौशाला पाठाढाना का किया निरीक्षण
===================================

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने पशु चिकित्सा दल के साथ आदर्श गौशाला पाठाढाना (चंदनगांव) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात बीमार गौवंश का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं ड्रिप लगाई गई। निरीक्षण के समय किसी भी गौवंश की मृत्यु नहीं पाई गई।
      निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में जमा कीचड़ हटाकर गिट्टी बिछाई गई। जिन 66 गौवंश के कानों में टैग नहीं लगे थे, उन्हें टैग लगाया गया। पेयजल टांके में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम के कर्मचारियों को टांका साफ कर चूने से पुताई करने तथा स्वच्छ पानी भरने के निर्देश दिए गए।
      उप संचालक डॉ. पक्षवार ने गौशाला के शेड के समीप जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रिल से छेद कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ दानदाता गौवंश को गोभी खिला रहे हैं। विभाग ने बताया कि कीटनाशकों के छिड़काव के कारण गोभी के सेवन से फूड पॉइजनिंग की आशंका रहती है, इसलिए गौशाला में गोभी नहीं खिलाने के निर्देश दिए गए।
गौवंश के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 5 किलोग्राम गेहूं का भूसा एवं 1 किलोग्राम सुदाना उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बीमार गौवंश के नियमित उपचार के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है। यह दल प्रतिदिन गौशाला पहुंचकर उपचार करेगा तथा फोटो सहित प्रतिवेदन उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उपलब्ध कराएगा। उपचार कार्य में लापरवाही के संबंध में डॉ. लोकेश बेलवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#procwa #छिंदवाड़ा 
#JansamparkMP 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

उप संचालक पशुपालन ने आदर्श गौशाला पाठाढाना का किया निरीक्षण =================================== उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने पशु चिकित्सा दल के साथ आदर्श गौशाला पाठाढाना (चंदनगांव) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात बीमार गौवंश का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं ड्रिप लगाई गई। निरीक्षण के समय किसी भी गौवंश की मृत्यु नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में जमा कीचड़ हटाकर गिट्टी बिछाई गई। जिन 66 गौवंश के कानों में टैग नहीं लगे थे, उन्हें टैग लगाया गया। पेयजल टांके में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम के कर्मचारियों को टांका साफ कर चूने से पुताई करने तथा स्वच्छ पानी भरने के निर्देश दिए गए। उप संचालक डॉ. पक्षवार ने गौशाला के शेड के समीप जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रिल से छेद कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ दानदाता गौवंश को गोभी खिला रहे हैं। विभाग ने बताया कि कीटनाशकों के छिड़काव के कारण गोभी के सेवन से फूड पॉइजनिंग की आशंका रहती है, इसलिए गौशाला में गोभी नहीं खिलाने के निर्देश दिए गए। गौवंश के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 5 किलोग्राम गेहूं का भूसा एवं 1 किलोग्राम सुदाना उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बीमार गौवंश के नियमित उपचार के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है। यह दल प्रतिदिन गौशाला पहुंचकर उपचार करेगा तथा फोटो सहित प्रतिवेदन उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उपलब्ध कराएगा। उपचार कार्य में लापरवाही के संबंध में डॉ. लोकेश बेलवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #procwa #छिंदवाड़ा #JansamparkMP Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये हुई विशेष ट्रेन रवाना

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं
=============================================================

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये आज छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का कामाख्या तीर्थ यात्रा अवधि 11 से 16 जुलाई 2026 तक के लिए चयन हुआ है। सभी तीर्थ यात्री शनिवार को विशेष ट्रेन से दोपहर 03.30 बजे यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा के लिये तीर्थ यात्रियों के साथ 4 शासकीय कर्मचारियों को भी अनुरक्षक नियुक्त कर साथ भेजा गया हैं। तीर्थ यात्रियों के स्टेशन पहुंचने पर सभी तीर्थ यात्रियों को निर्धारित कोच में बैठाकर श्री शेषराव यादव, नगरपालिक निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं मेंबर रेलवे बोर्ड श्री सत्येंद्र ठाकुर द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मेहरा, तहसीलदार छिंदवाड़ा श्री आकाश डहारे एवं तहसील छिंदवाड़ा एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये हुई विशेष ट्रेन रवाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं ============================================================= मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये आज छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का कामाख्या तीर्थ यात्रा अवधि 11 से 16 जुलाई 2026 तक के लिए चयन हुआ है। सभी तीर्थ यात्री शनिवार को विशेष ट्रेन से दोपहर 03.30 बजे यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा के लिये तीर्थ यात्रियों के साथ 4 शासकीय कर्मचारियों को भी अनुरक्षक नियुक्त कर साथ भेजा गया हैं। तीर्थ यात्रियों के स्टेशन पहुंचने पर सभी तीर्थ यात्रियों को निर्धारित कोच में बैठाकर श्री शेषराव यादव, नगरपालिक निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं मेंबर रेलवे बोर्ड श्री सत्येंद्र ठाकुर द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मेहरा, तहसीलदार छिंदवाड़ा श्री आकाश डहारे एवं तहसील छिंदवाड़ा एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026