मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को शासकीय विद्यालय पटेहरा में 6 नवीनीकृत आंगनवाडियों का एक साथ लोकार्पण किया।
इस मौके पर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारा विजय पटेल, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।