आगामी जनगणना कार्य को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय में प्रगणक और सुपरवाइजर्स को आवश्यक किट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान फील्ड में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को जनगणना कार्य पारदर्शिता और सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए गए।