गोंडा: गोण्डा के अंकित हत्याकांड में स्टेट मेडिको लीगल टीम ने रिक्रिएट किया क्राइम सीन, डॉक्टरों व कर्मचारियों से की पूछताछ
Gonda, Gonda | Feb 7, 2024 नर्सिंग स्टॉप अंकित तिवारी हत्याकांड की जांच अब नगर कोतवाली पुलिस के साथ स्टेट मेडिको लीगल फोरेंसिक टीम भी कर रही है। गोण्डा पहुंची स्टेट मेडिको लीगल फोरेंसिक जांच टीम ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया,और PM रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल से लेकर घटनास्थल और हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की, तथा कुछ CCTVफुटेज को अपने कब्जे में लिया है।