गोंडा: धानेपुर थाने के निकट बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार हुए घायल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Gonda, Gonda | Feb 7, 2024 धानेपुर थाने के निकट बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर मे दोनों बाइक सवार घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना अस्पताल भिजवाया। जहां पर घायलों का उपचार हुआ है।दुर्घटना में नगर पंचायत क्षेत्र के अहिरन पुरवा माधवगंज के रामकृपाल यादव व अवितोष को चोटें आईं है। मौके पर तमाम लोग जुट गए।