गोंडा: कोहगोड़वा निवासी शख्श की बाइक शौच करते समय रास्ते में फरेंदा कानून बगिया के पास से हुई गायब शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 7, 2024 कोहगोड़वा निवासी एक व्यक्ति की बाइक रास्ते में शौच करते समय गायब हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के कोहगोड़वा के रहने वाले धर्मराज चौहान के मुताबिक बाइक मांग कर वह इटियाथोक जा रहे थे ।रास्ते में फरेंदा कानून बगिया के पास बाइक खड़ी कर शौच करने लगे और इसी दौरान उनकी बाइक गायब हो गई काफी खोजबीन किया नहीं मिला।इस पर शिकायत की गई है।