महोबा: ज्योरइया गांव में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर अर्जुन सिंह ने डीएम से की गुहार, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 महोबा के ग्राम ज्योरइया निवासी अर्जुन सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति द्वारा उन पर जबरन जमीन कब्जाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। अर्जुन का कहना है कि संबंधित जमीन ग्राम समाज की है, जिस पर वह वर्षों से पशुपालन कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में पुलिस के माध्यम से उन्हें हटाने प्रयास किया गया।