मनोहरथाना: मनोहरथाना के दो हाई लेवल ब्रिज पर पानी भराव का मामला, विधायक की फटकार भी बेअसर
मनोहर थाना नगर पालिका में आयोजित 8जुलाई को शहरी सेवा शिविर में भाजपा पदाधिकारी में हाई लेवल ब्रिज में बारिश के दौरान पानी भरने के मामला उठाया था। इस पर विधायक गोविंद रानीपुरिया ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों को सार्वजनिक फटकार भी लगाई थी इसके बावजूद बारिश में हाल जस का तस नजर आया । कालीखाड़ व पवन नदी पर बनी हाई लेवल ब्रिज पर बारिश के दौरान पानी भरा नजर आया।