पटना ग्रामीण: बांकीपुर उपचुनाव: 11वें राउंड तक प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज कुमार से 6419 वोटों से आगे
पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जहां हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कुल 31 राउंड की गिनती में अब तक 11 राउंड पूरे हो चुके हैं और शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा सोमवार की दोपहर 1 बजे का है।