Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

LZEBRA PUBLIC SCHOOL के समर कैंप 2026-27 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न “सीखो • खेलो • आगे बढ़ो” थीम के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की शानदार झलक

587 views | Ladpura, Kota | May 26, 2026
एलजेब्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप 2026-27 का समापन समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने खेलकूद, नृत्य, कला एवं शिल्प, संगीत, योग तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता एलजेब्रा ग्रुप के निदेशक डॉ. श्याम शर्मा एवं प्रबंध निदेशक प्रत्युष शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमबीसीए अकादमी के मार्केटिंग हेड आदरणीय अमित सर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गौरम, उप-प्रधानाचार्या सीमा मैम एवं समन्वयक बेबी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता, अनुशासन एवं प्रतिभा के लिए पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सीखने, आगे बढ़ने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं उपलब्धियों की सभी ने भरपूर सराहना की।

MORE NEWS

झालावाड़ पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए देह व्यापार में धकेली गई 10 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर और मुंबई तक फैले इस गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों को झांसा देकर बच्चियों को ले जाते थे और बाद में उन्हें महानगरों में बेच देते थे। फर्जी दस्तावेज बनाकर नाबालिगों को बालिग दिखाया जाता था और डांस बारों के जरिए देह व्यापार में धकेला जाता था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

Ladpura, Kota | Jun 5, 2026

कोटा ग्रामीण पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 214 पुलिसकर्मियों की 65 टीमों ने 374 जगहों पर दी दबिश; 65 अपराधी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप।

कोटा के विज्ञान नगर सेक्टर-6 में दूषित पानी की सप्लाई से लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। गंदा और बदबूदार पानी पीने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग उल्टी-दस्त और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ गए, जबकि कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे शुरू कर स्वास्थ्य जांच और सैंपलिंग की। वहीं जलदाय विभाग की टीम पानी की लाइनों का निरीक्षण कर रिसाव और गंदगी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में 214 अधिकारियों और कर्मचारियों की 65 टीमों ने जिलेभर में 374 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 65 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसना रहा। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कोटा जिले में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। सुवासा गांव में खेत पर काम कर रहे 34 वर्षीय लोकेश सुमन पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुराने जमीन विवाद के चलते दीपक नामक व्यक्ति ने बहस के दौरान उस पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।