सारठ: पुराने BRC भवन में 80 विद्यालय के शिक्षकों को दी गई किताब-कॉपी, कई शिक्षक बोले- नियमानुसार स्कूल पहुंचाना है कॉपी-किताब
Sarath, Deoghar | Jul 23, 2026 सारठ के पुराने BRC भवन में गुरुवार शाम 4 बजे तक प्रखंड क्षेत्र के 7 संकुल के 80 विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों की संख्या के अनुसार कॉपी किताब दिया गया। वहीं बताया गया कि नियमानुसार सरकार द्वारा मुफ्त में बच्चों को दी जाने वाली किताब-कॉपी स्कूल तक पहुंचना है। लेकिन नहीं पहुंचाने की वजह से शिक्षकों को स्कूल छोड़कर आना पड़ता है और बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।