देवेंद्रनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्र नगर में दस्तक एवं अतिसार रोकथाम अभियान का शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर द्वारा सोमवार को 12 बजे वार्ड क्रमांक-6 स्थित आदिवासी मोहल्ला से दस्तक अभियान एवं सघन दस्त नियंत्रण (स्टॉप डायरिया) अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने किया।