कुचाई: कोमाय में 9 जून को होने वाले जनता दरबार को लेकर कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम ने की तैयारी बैठक
कुचाई प्रखंड अंतर्गत रोलाहातु पंचायत के सुदुरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र कोमाय में आगामी 9 जून को होने वाली जनता दरबार को लेकर मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे प्रखंड सभागार में बीडीओ साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय कोमाय के मैदान में जिला के उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली जनता दरबार को लेकर विचार