कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मार्गदर्शन में वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश की घटनाओं की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में खेतों, झाड़ियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में साँपों की सक्रियता बढ़ जाती है, जिसके दृष्टिगत आमजन, विशेषकर किसानों, वनांचल क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों एवं ग्रामीण परिवारों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
#kcgdistrict #kcgdistt #HealthCare