भितरवार: नगर में सरकारी मशीन से तोड़े जा रहे जामुन, उठे सवाल
भितरवार नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट लिफ्ट मशीन जिसका उपयोग सामान्यतः नगर की स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल पेड़ से जामुन तोड़ने में किए जाने का मामला सामने आया है। भितरवार सीएमओ का कहना है यदि संबंधित कर्मचारी वाहन का गलत उपयोग कर रहे हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।