सेन्हा: सेन्हा प्रखंड कार्यालय में समर कैंप प्रशिक्षण सम्पन्न, जून से कुपोषित बच्चों की पहचान और देखभाल पर रहेगा ध्यान
सेन्हा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शुक्रवार शाम 4 बजे आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य सहियाओं के लिए एक दिवसीय समर कैंप प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुजूर ने प्रशिक्षण प्रदान किया।