सेन्हा: सेन्हा मस्जिद के पास स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक बच्ची की मौत व 5 लोग घायल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन्हा मस्जिद के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।