सेन्हा: सेन्हा साखुवा बागान में 12 पड़हा की सामूहिक बैठक, पारंपरिक रीति-रिवाजों व ज़मीन विवादों पर चर्चा
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित साखुवा बागान में सोमवार शाम 4:15 बजे आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था '12 पड़हा' की सामूहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व सेन्हा बेल लोहरदगा के महतो प्रवीण उरांव, पाहन शिवचरण उरांव, पूजार निर्मल उरांव, जेष्ठ रैयत करमचंद उरांव और गांवरो लक्ष्मण उरांव ने किया।