सेन्हा: लोहरदगा: बक्शीडीपा ढोडा टोली में तूफान से मकान पर गिरा पीपल का पेड़, परिवार बेघर, प्रशासन से राहत की गुहार
लोहरदगा में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया। बक्शीडीपा ढोडा टोली में रहने वाले ठिबु उरांव के कच्चे मकान पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे पूरा मकान ढह गया और घर में रखा सारा सामान मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया। हादसे के वक्त ठिबु उरांव मजदूरी के सिलसिले में ईंट भट्ठा गए हुए थे।