दतिया: चिरुला थाना क्षेत्र में कट्टा-कारतूस के साथ युवकों का रील वायरल, दतिया में हथियार प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस जांच शुरू
Datia, Datia | Apr 9, 2026 दतिया जिले में हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चिरुला थाना क्षेत्र का सामने आया है, जहां दो युवकों ने अवैध कट्टा और कारतूस के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जो गुरुवार शाम 06 बजे से जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।