सिकंंदराबाद: ककोड़ के गांव निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई को लेकर पीड़िता के पिता ने सीएम को किया ट्वीट
ककोड़ क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई को लेकर पीड़िता के पिता ने बुधवार को सीएम को ट्वीट किया है। बता दें कि पीड़िता ने कार सवार युवकों पर 12 अप्रैल को अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इससे पहले पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस पर सांठगांठ कर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया था।