सिकंंदराबाद: ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप
ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को अगवा कर कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म कर आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। घटना 12 अप्रैल की है। पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस पर सांठगांठ कर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस के हीलाहवाली करने पर छात्रा के पिता ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की है।