सिकंंदराबाद: कायस्थवाड़ा मोहल्ला में डीजे आगे करने को लेकर बाराती के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट कर घायल किया
कायस्थवाड़ा मोहल्ला में डीजे आगे करने को लेकर बाराती के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट कर दी। कार सवारों की मारपीट से पीड़ित घायल हो गया। आरोपी लोग और पीड़ित व्यक्ति थाना ककोड क्षेत्र के निवासी हैं। मामला सोमवार की देर रात का बताया जा रहा है। बुधवार को पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को ठहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।