सिकंंदराबाद: दस्तूरा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, तीन लोग हुए घायल
दस्तूरा मोड़ पर दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक वृद्ध दनकौर थाना क्षेत्र के गांव पारसौल निवासी है। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भतीजे के साथ किसी काम से बाईक से कस्बा में आ रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार