सिकंंदराबाद: मुरादाबाद गांव में घर के आंगन में सो रहे मजदूर युवक की बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की
मुरादाबाद गांव में घर के आंगन में सो रहे मजदूर की बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंटवारे के बाद मृतक युवक अपने हिस्से के आवासीय प्लाट पर झोंपड़ी बनाकर रहता था।