सिकंंदराबाद: ककोड़ रोड के चामुंडा मंदिर के पास आंधी से कार सवार दंपति के ऊपर गिरा नीम का पेड़, बाल-बाल बचे
मंगलवार को ककोड रोड के चामुंडा मन्दिर के पास आंधी से टूटकर नीम का पेड़ कार सवार दंपती के ऊपर गिर गया। कार सवार दंपती नोएडा से कार द्वारा शिकारपुर कस्बा जा रहे थे। इस दौरान दंपती की कार के पीछे चल रहे क्षेत्र विधायक के छोटे भाई भी नीम के पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जेसीबी की सहायता से टूटे पेड़ के मलबे को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।