सिहोरा: सिहोरा थाना क्षेत्र के झिंगरई भीटा तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल
सिहोरा थाना क्षेत्र के झिंगरई भीटा तिराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम धूरी कटनी निवासी गोलू चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मां लखिया बाई चौधरी ग्रामीणों के साथ ग्राम हरसिंगी धान की रोपाई के लिए गई थी।