कनवास: कूकड़ा खुर्द में जनकल्याण शिविर का आयोजन, आमजन को मिली राहत
Kanwas, Kota | Jul 8, 2025 कूकड़ा खुर्द में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर गरीबी मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत लगाया गया, शिविर मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।