कनवास: सावन भादो में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गईं, मौके पर हुआ समाधान
Kanwas, Kota | Jul 9, 2025 सावन भादो में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा के तहत जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर सुबह करीब 10 से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। शिविर में समिति प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान ओम नागर, समिति सदस्य दुष्यंत शर्मा, प्रशासक सोनू शर्मा, उपखंड अधिकारी रामावतार मीणा, तहसीलदार राधेश्याम राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।