घर में झाड़ू लगाते समय #सांप ने डसा, महिला की मौत, छप्पर के ऊपर तक चला सांप की तलाश का अभियान
#बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के गौरी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। सोमवार को घर में झाड़ू लगाते समय 28 वर्षीय ज्ञान्ती देवी, पत्नी रतन, को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने सांप को खोजने के लिए घर और झोपड़ीनुमा छप्पर को खंगालना शुरू किया। सांप की तलाश छप्पर के ऊपर तक की गई। घंटों की मशक्कत के बाद जाल की मदद से सांप को पकड़ लिया गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित स्थान पर जीवित छोड़ दिया।
परिजनों ने महिला की हालत बिगड़ने पर झाड़-फूंक का भी सहारा लिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ज्ञान्ती देवी अपने पीछे छह वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। शिवपुर मठिया के पास सरयू किनारे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
एक पल की सफाई बनी जिंदगी की आखिरी घड़ी, मां की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से उठा ममता का साया।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#बलिया #उभांव #गौरीगांव #ज्ञान्तीदेवी #सर्पदंश #सांपकाटनेसेमौत #छप्परपरसांप #SnakeBite #BalliaNews #Ubhांव #BeltharaRoad #दुखदघटना #स्थानीयसमाचार