ससुराल आया दामाद, सुबह पीपल के पेड़ से लटका मिला शव!
मऊ के अजोरपुर में सनसनीखेज मामला, बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के हरदिया लखुरिया निवासी विरान (40) पुत्र लालधारी का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ से लटका मिला। विरान अपनी ससुराल अजोरपुर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद वह घर से चला गया था और सोमवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
#followerseveryone #fb #nonfollowersviewers
#मऊ #रामपुर #अजोरपुर #विरान #बलिया #उभांव #हरदियालखुरिया #संदिग्धमौत #दामादकीमौत #पुलिसजांच #पोस्टमार्टम #MauNews #BalliaNews #BreakingNews