मानिकपुर: मानिकपुर के बराहमाफी मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत, एक व्यक्ति को गंभीर हालत में रेफर किया गया
मानिकपुर, चित्रकूट क्षेत्र में इटवा-डुडैला मार्ग पर बुधवार रात दो कारों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। कोठलिहाई निवासी 65 वर्षीय राधेश्याम सिंह गंभीर घायल हुए और गुरुवार सुबह 8 बजे प्रयागराज रेफर किए गए। दूसरी कार में सवार अयोध्या निवासी राकेश गुप्ता को हल्की चोट आई। हादसा बराहमाफी मोड़ पर हुआ बताया जा रहा है।