नवाबगंज: हिंदू युवा वाहिनी ने बाराबंकी में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया, सदस्यता समारोह में सनातन हित पर हुई चर्चा
बाराबंकी में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी संगठन का जिला कार्यकारिणी विस्तार-सदस्यता ग्रहण समारोह रविवार करीब 1 बजे आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में बाराबंकी जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।समारोह के दौरान सनातन हित पर चर्चा प्रमुख बिंदु रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया।