बैतूल नगर: आठनेर में अनियंत्रित बाइक से गिरा 18 वर्षीय युवक, सिर और पैर में गंभीर चोटें, ज़िला अस्पताल में भर्ती
आठनेर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक एक युवक के लिए भारी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, मासोद निवासी 18 वर्षीय चेतन साहू, पिता विक्रम साहू, शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक से सफर कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को सिर और पैर में गहरी चोटें आईं।