बुलंदशहर: जुलेपुरा के निकट स्कूटी सवारों को कार ने मारी टक्कर; तीन लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बुलंदशहर जहांगीराबाद मार्ग पर गांव जुलेपुरा के निकट स्कूटी पर जा रहे तीन लोगों को एक कर ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि अरमान अबू बकर और हाशिम अपने गांव दोहली से गैस एजेंसी के लिए जा रहे थे जब वह जुलेपूरा के निकट पहुंचे तब यह हादसा हुआ, घायलों को स्थानीय निवासियों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां से हाशिम को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।