बुलंदशहर: विधायक ने गंगानगर स्थित आवास पर क्षेत्र वासियों से भेंट कर अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए निर्देश
बुलंदशहर के गंगानगर स्थित अपने आवास पर आज सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्राम वासियों से भेंट की है। आवास पर आए ग्राम वासियों की समस्याओं को सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है।