बुलंदशहर: 75 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
बुलंदशहर नगर के पुलिस लाइन मैदान में आज भारत के 75 में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित नगर के गणमान्य जन, पुलिस के आला अधिकारियों सहित सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद भारत को सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली गई।