बुलंदशहर: नगर के सर्राफा बाजार में गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सदर विधायक ने किया ध्वजारोहण
बुलंदशहर नगर के सर्राफा बाजार में आज सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया और उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम देश के शहीद अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे हैं।