बुलंदशहर: स्याना रोड मानक पुर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया
बुलंदशहर के स्याना रोड पर गांव मानकपुर के निकट बीती देर शाम बाइक सवार और अज्ञात वाहन की टक्कर में नगर के साठा पीर वाली गली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया गया कि सोनू पुत्र प्रताप सिंह किसी कार्य से स्याना गया था देर शाम जब वह वापस लौट रहा था तो मानकपुर के निकट यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।