बाराबंकी में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया, जिसमें साइबर क्राइम सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली। ओमनगर नई बस्ती निवासी मोहित मिश्रा को व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ‘पैसा दुगुना’ करने का लालच देकर उनसे 77 हजार 400 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।