पटना ग्रामीण: सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में इको टूरिज्म से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में इको टूरिज्म से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं इसके समग्र विकास हेतु विस्तृत और कार्यात्मक योजना तैयार की जाए।