मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने मलारा नंदिया स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना के साथ विकासखंड के मलारा नंदिया स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।