बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया रोड टंकी के पास पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया
देवरनिया पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती मध्यरात्री करीब एक बजे देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया रोड टंकी के पास से सट्टा लगाने वाले एक धंधेबाज ज़हरूद्दीन उर्फ समीर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।