सिंघेश्वर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक गिरफ्तार
सिंहेश्वर में सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वीडियो में चार युवक दूसरे धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते दिखे थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की आशंका थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रणवीर कुमार को पटोरी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।