चाईबासा: सदर अस्पताल परिसर में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
चाईबासा। सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कॉलेज के पास लगातार हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को शुक्रवार दो बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी सुंडी के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशा करने के उद्देश्य चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अन्य लोगों की तलाश जारी।