पांगी के समीप कोजंग खड्ड में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौ*त
Bushahr Today TV
रिकांगपिओ/किन्नौर। जिले के पांगी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कोजंग खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौ*त हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पिकअप वाहन संख्या एचपी 63-4013 किन्नौर जिले के खवांगी से पांगी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रिकांगपिओ-पांगी मार्ग पर कोजांग के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सीधे खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।